Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन के बाद महाराष्ट्र में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द, CM शिंदे ने क्या कहा?

Ratan Tata Death News: देश के प्रमुख व्यवसाई रतन टाटा का 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बुधवार (9 अक्तूबर) की रात निधन हो गया. वो अपने चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे. जानकारी मिलने पर देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्योगपती मुकेश अंबानी हॉस्पिटल पहुंचे थे.

रतन टाटा का पार्थिव शरीर उनके कुलाबा स्थित घर ले जाया गया. इसके बाद सुबह 9.45 पर उनके पार्थिव शरीर को कोलाबा से नरिमन पॅाइंट के NCPA ले जाया जाएगा. यहां रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रखा जाएगा. इसके बाद वर्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा. वहीं आज महाराष्ट्र के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.




Comments

Popular posts from this blog

G. Strange Nim Game solution code

Count Mentions Per User Leetcode